विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना में हस्तशिल्पियों को 10 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा: उपायुक्त
963199
विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना में हस्तशिल्पियों को 10 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा: उपायुक्त
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। उपायुक्त उद्योग एसएस रावत ने बताया कि शासनादेश द्वारा विष्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना लागू की गयी है। इस योजनान्तर्गत विभिन्न पारम्परिक ट्रेडों का संशोधित लक्ष्य जैसे- बढई-100, नाई-50 लोहार-50, कम्हार-50, मोची-25, राजमिस्त्री-75, धोबी-25 कुल 375 कारीगरों/हस्तशिल्पियों को प्रशिक्षित किये जाने का लक्ष्य वित्तीय वर्ष-2025-26 हेतु आयुक्त एवं निदेशक उद्योग द्वारा आवंटित किया गया है, के क्रम में विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना के अन्तर्गत हस्तशिल्पियों को 10 दिन का प्रशिक्षण प्रदान करते हुये उन्हे टूलकिट का वितरण किया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक जनपद के पारम्परिक कारीगरों द्वारा अपना आवेदन पत्र पर 2 से 11 अगस्त तक आनलाइन कर सकते है। आवेदन पत्र आनलाइन ही मान्य होगा, आफ लाइन आवेदन पत्र स्वीकार नही किये जायेंगे।
प्रशिक्षण हेतु लाभार्थियों का चयन का समिति द्वारा स्कोर कार्ड के आधार पर जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र आजमगढ़ में किया जायेगा।उक्त योजनान्तर्गत आवेदन करने की तिथि को प्रशिक्षार्थी की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। प्रशिक्षार्थी को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं होगी। आवेदन द्वारा भारत अथवा प्रदेश सरकार की अन्य किसी योजानान्तर्गत विगत दो वर्षो में टूलकिट का लाभ प्राप्त नही किया हो। आवेदक अथवा उसके परिवार (पति/पत्नी) के किसी सदस्य को योजनान्तर्गत केवल एक बार ही लाभान्वित किया जायेगा। आवेदन द्वारा पात्रता की शर्तो को पूर्ण किये जाने सम्बन्ध में धोषणा पत्र प्रस्तुत किया जायेगा।अधिक जानकारी हेतु सुमित श्रीवास्तव 8808123450 कार्यालय सहायक, कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्सहान तथा उद्यमिता विकास केन्द्र आजमगढ़ से सम्पर्क स्थापित करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।