HomeTrendingतालाब से परिजनों ने निकाला शव, पुलिस सूखे में खड़े होकर बताती...

तालाब से परिजनों ने निकाला शव, पुलिस सूखे में खड़े होकर बताती रही जुगाड़

  • तालाब से परिजनों ने निकाला शव, पुलिस सूखे में खड़े होकर बताती रही जुगाड़

  • लापता 61 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से परिवार सहित पूरे गांव में मचा हड़कम्प

तेजस टूडे सं.
प्रेमचन्द
सिद्धौर, बाराबंकी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पहाड़ापुर खास मजरे नूरापुर गांव में सुबह तालाब में 61 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव को तालाब में उतराता हुआ देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी गई। सूचना मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग तालाब के किनारे इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची कोठी पुलिस ने सूखे में खड़े होकर शव निकालने का जुगाड़ बताती रही जबकि मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने खुद तालाब में उतरकर बड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस के इस रवैये को लेकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस को खुद तालाब में उतरकर शव निकलवाना चाहिए था लेकिन वह किनारे खड़ी होकर केवल निर्देश देती रही। बाद में पुलिस ने शव की पहचान कराई और घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने तालाब के आसपास के साक्ष्य जुटाये।
मृतक की पहचान उस्मानपुर गांव के शहाबुद्दीन उर्फ जुगन पुत्र मोहिद्दीन के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक शहाबुद्दीन बीती 9 नवंबर को घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला तो उनके भतीजे तारिक हामिद ने कोठी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। सुबह पहाड़ापुर खास गांव में सत्रोहन के घर के पास स्थित तालाब में शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों को ग्रामीणों ने किसी तरह संभाला। मृतक छः भाई थे जिनमें 4 की पहले ही मौत हो चुकी है यह दुखद खबर सुनकर उस्मानपुर ग्राम प्रधान दिनेश कुमार शर्मा सहित आधा गांव रोता बिलखता हुआ घटनास्थल पर पहुंच गया उनके दो भाई मोहम्मद निजामुद्दीन (परवेज) और मोहम्मद सिराजुद्दीन (चंदा) रोते हुए दोनों भाइयों ने कहा हमारे छः भाइयों के कुनबे में से हम दो भाई हैं।
इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई और बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है मृतक के भतीजे द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर गुमशुदगी भी कोठी थाने में दर्ज हो गई थी।

 

 

 

 

Must Read