HomeTrendingथाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

  • थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

  • 6 में से 3 शिकायत का मौके पर किया निस्तारण

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, (जालौन)। जिलाधिकारी समीर व पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने थाना नदीगांव में आयोजित थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। इस दौरान प्राप्त 06 शिकायतों में से 3 का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष दो शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर भेजी गईं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनें और प्रत्येक प्रकरण में निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और फरियादियों को समयबद्ध राहत मिले।
शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता परखने के लिए जिलाधिकारी ने पूर्व में प्राप्त शिकायतों के संबंध में रैंडम फोन कॉल कर शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया। उन्होंने शिकायतकर्ता चेतराम एवं गंगाराम से दूरभाष पर वार्ता की जिस पर दोनों ने शिकायतों का निस्तारण होने की पुष्टि करते हुए संतुष्टि व्यक्त की।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनें और पुलिस एवं राजस्व विभाग आपसी समन्वय से उनका समाधान करें। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि मुख्यालय पर जनसुनवाई के दौरान उनके द्वारा संबंधित थानों को निस्तारण के लिए भेजे गए प्रार्थना पत्रों के शिकायतकर्ताओं को भी थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में बुलाकर उनकी समस्याएं सुनें तथा पारदर्शिता के साथ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कौंच अनीता सिंह, सीओ परमेश्वर आदि अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read