अंकित सक्सेना बदायूं। बरेली में एनएनसी के दस दिन चले कैम्प में ब्लूमिंगडेल स्कूल की धूम रही। कैडेट्स ने अलग-अलग प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं के लिए प्रशस्ति पत्र प्राप्त किये। सूर्यांश शंखधार व आरती कुमारी ने फाइरिंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मलित होकर स्कूल का मान बढाया। 24 कडेट्स के इस दल का नेतृत्व अपर्णा यादव ने किया।
कैम्प कमांडर अमन नेगी ने बदायूँ से आए सभी कैडेट्स के जज्बे को सराहा। स्कूल प्रांगण की प्रार्थना सभा में आज वापस आए कैडेट्स की प्रधानाचार्या शोभा फ्रांसिस ने भी प्रशंसा की। इस मौके पर स्कूल निदेशक ज्योति मेहँदीरत्ता, अध्यक्षा पम्मी मेहँदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेहँदीरत्ता, श्वेता मेहँदीरत्ता व प्रधानाचार्या शोभा फ्रांसिस मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।