आबकारी मंत्री ने टाटा वर्कशॉप का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई।आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी के साथ राजकीय आईटीआई में स्थित टाटा वर्कशॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने हॉल में स्थापित मशीनों को देखा।
ऑटोमेटिक टूल मेकिंग मशीन के पास जाकर उन्होंने प्रशिक्षक से मशीन की कार्य प्रणाली की जानकारी ली। आईटीआई में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से उन्होंने संवाद किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आईटीआई सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











