Homeहरदोईडीम की अध्यक्षता में उद्योग बंधुओं की हुई बैठक

डीम की अध्यक्षता में उद्योग बंधुओं की हुई बैठक

डीम की अध्यक्षता में उद्योग बंधुओं की हुई बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में उद्योग एवं व्यापार बंधुओं की बैठक हुई जहां उन्होंने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराया जाये। अगली बैठकों में एनएचएआई के प्रतिनिधि को बुलाया जाये। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद शाहाबाद के स्थान पर लिपिक की उपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई। वाणिज्य बंधु की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि नगर पालिका हरदोई क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फल मंडी में गड्ढों को भरने का कार्य जल्द करायी जाये। चहारदीवारी का निर्माण कराया जाये। मंडी सचिव के बैठक में उपस्थित न होने पर उन्होंने चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read