Homeबहराइचआबकारी विभाग ने की छापेमारी, लहन व अवैध शराब बरामद

आबकारी विभाग ने की छापेमारी, लहन व अवैध शराब बरामद

आबकारी विभाग ने की छापेमारी, लहन व अवैध शराब बरामद

अब्दुल शाहिद
बहराइच। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध संचालित किये जा रहे प्रदेशव्यापी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के आदेशानुसार जनपद में आबकारी विभाग की टीम द्वारा तहसील कैसरगंज, महसी व मोतीपुर के अन्तर्गत थाना क्षेत्र जरवल रोड, हरदी व मोतीपुर के ग्राम करनईडीह, भरथा, खनेहटा, पासियनपुरवा, फत्तेपुरवा, परवानी गौढ़घ्ी व नैनिहा में आबकारी निरीक्षक कैसरगंज, महसी व नानपारा के नेतृत्व में आकस्मिक दबिश की कार्यवाही की गयी।

यह जानकारी देते हुए आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि दबिश के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर करनईडीह में नदी के बीच में उगी झाड़ियों में कॉम्बिंग के दौरान भारी मात्रा में लहन, दो भट्टियां और कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। इसके अलावा दबिश के दौरान लगभग 117 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और लगभग 700 कि.ग्रा. लहन को नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान 4 अभियोग पंजीकृत किये गए और 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। श्री लवानिया ने बताया कि शासन व प्रशासन के निर्देश पर भविष्य में भी अवैध शराब के विरुद्ध निरन्तर प्रवर्तन अभियान जारी रहेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read