अलापुर पुलिस व आबकारी टीम ने पकड़ी अवैध शराब
अंकित सक्सेना
बदायूँ। अलापुर थाना पुलिस व आबकारी टीम की दातागंज निरीक्षक सीमा कुमारी ने शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 87 पेटी चंडीगढ़ मार्का अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी। शराब ट्रक के तहखाने में छुपाकर बिहार के लिए ले जाई जा रही थी। ट्रक के पकड़ने के दौरान चालक-परिचालक भागने में कामयाब है। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अलापुर थाना पुलिस को शनिवार देर रात सूचना मिली कि कस्बे से एक ट्रक गुजरने वाला है। जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस टीम को सखानूं के पास ट्रक आते हुए दिखाई दिया। पुलिस जब तक ट्रक के पास पहुंची, तब तक चालक परिचालक मौके से भाग चुके थे। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली लेकिन काफी देर तक कुछ दिखाई नहीं दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने ट्रक को खंगालना शुरू किया। जहां उन्हें ट्रक में तहखाना दिखाई दिया। तस्करों ने ट्रक को के पीछे लोहे के एंगल से तहखाना बना रखा था। जिसके ऊपर लोहे की चादर चढ़ी हुई थी। जब चादर हटाई गई तो पुलिस दंग रह गई। तहखाने में चंडीगढ़ मार्का की अवैध शराब भरी हुई थी। गिनती करने पर करीब 85 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर तस्करों की खोज भी शुरू कर दी है। कुल 87 पेटियों में लगभग 775 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक सीमा कुमारी, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह, कां. बोधी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, नीरेश सिंह शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















