आबकारी विभाग ने चलाया विशेष प्रवर्तन अभियान
छापेमारी के दौरान 840 किग्रा लहन कराया गया नष्ट
तेज—तर्रार सिटी इंस्पेक्टर रोहित शर्मा ने की छापेमारी
अंकित सक्सेना
बदायूं। आबकारी आयुक्त द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं जिसमे डीएम मनोज कुमार ने सभी तहसीलों के एसडीएम, सीओ और आबकारी इंस्पेक्टर की टीम को लगातार छापेमारी कर अवैध शराब के अड्डों का समूल नाश करने के आदेश दिए हैं। उक्त के अन्तर्गत ज़िला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के थाना बिनावर, थाना उसावा, थाना बिसौली और थाना सहसवान के संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कुल 120 लीटर अवैध शराब बरामद कर कुल 5 अभियोग दर्ज किये गये। 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके अतिरिक्त कुल 840 किग्रा लहन मौक़े पर नष्ट किया गया।टीम द्वारा ढाबों की चेकिंग जारी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











