Homeझांसीबुंदेलखण्ड विवि में एनसीसी भर्ती का हुआ आयोजन

बुंदेलखण्ड विवि में एनसीसी भर्ती का हुआ आयोजन

बुंदेलखण्ड विवि में एनसीसी भर्ती का हुआ आयोजन

मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर 56वीं यूपी बटालियन एनसीसी झांसी के तत्वावधान में विश्वविद्यालय के छात्रों की एनसीसी भर्ती प्रक्रिया हुई जिसमें सर्वप्रथम छात्रों के दस्तावेज सत्यापन, इसके बाद 1600 मीटर लम्बाई दौड़, सेटअप, पुशअप, मेडिकल हुआ। विश्वविद्यालय के एनसीसी एनसीसी अधिकारी प्रो. मेजर सुनील काबिया ने बताया कि एनसीसी भर्ती प्रक्रिया में कुल 50 सीटों के लिए 200 विधार्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई जिसमें भर्ती के दौरान कुछ छात्र लम्बाई में, तो कुछ 1600 मीटर की दौड़ में बाहर हुये। प्रो. काबिया ने छात्रों को मोटिवेट करते हुए बोला कि आप लोगों को निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। कहीं इससे भी अच्छा आपके लिए होगा और लगातार हमेशा निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए। बुंदेलखंड के यशस्वी कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहा कि एन.सी.सी कैडेट्स में उच्च चारित्रिक गुणों का विकास करती है। मैंने कुलपति ने यह भी कहा एनसीसी कैडेट सभी क्षेत्र में बढ़—चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सभी छात्रों को शुभकामनाएं देने के बाद 56वीं यूपी बटालियन एनसीसी से सूबेदार मेजर जय प्रकाश सिंह ने कहा कि एनसीसी का मुख्य उददेश्य विश्वविद्यालय स्तर से ही विद्यार्थियों में राष्ट्र सेवा, सुरक्षा व सहयोग की भावना पैदा करना है। विश्वविद्यालय से हेमंत चंद्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य युवाओं के अंदर देशभक्ति के जज्बे के साथ फिटनेश, अनुशासन, एवं नेतृत्व की क्षमता को विकसित करना है। बटालियन से आये हवलदार कुलविंदर, हवलदार संदीप सिंह, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से सीनियर अंडर ऑफिसर मोहित शर्मा, अंडर ऑफिसर गौरव कुमार, कैडेट समरराज, कैडेट प्रशांत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read