HomeLucknowहर व्यक्ति का एक ही सपना— "स्वच्छ बने भारत अपना"

हर व्यक्ति का एक ही सपना— “स्वच्छ बने भारत अपना”

हर व्यक्ति का एक ही सपना— “स्वच्छ बने भारत अपना”

कुलदीप कुमार
लखनऊ। जनपद के बख्शी के तालाब बाजार में स्वच्छता हेतु श्रमदान दिया गया। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में साफ सफाई नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा की गई। सफाई का आयोजन बीकेटी से समाजवादी पार्टी के नगर पंचायत अध्यक्ष गनेश रावत ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में आए वैभव पांडेय महानिदेशक लखनऊ की मौजूदगी में उपरोक्त कार्यक्रम हुआ। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि यह साफ सफाई 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता ही सेवा है जिसमें सभी सभासदों द्वारा अपने वार्डों में यह स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। पूरे 19 वार्ड से लेकर नगर पंचायत में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी 19 वार्डों के सभी सुपरवाइजर व नगर पंचायत के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read