Homeपीलीभीत18 दिन बीतने के बाद भी किसानों की समस्या का निराकरण नहीं

18 दिन बीतने के बाद भी किसानों की समस्या का निराकरण नहीं

18 दिन बीतने के बाद भी किसानों की समस्या का निराकरण नहीं

केके गंगवार
बीसलपुर, पीलीभीत। स्थानीय क्षेत्र के बेनीपुर गन्ना क्रय केंद्र पर किसान 18 दिनों से धरना क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं। किसान अपना गन्ना बीसलपुर किसान सहकारी चीनी मिल को नहीं देना चाहते हैं, क्योंकि किसान सहकारी चीनी मिल आए दिन बंद रहती है और किसानों को दूसरी फसल बोने के लिए अपना खेत खाली करना पड़ता है। किसान अपना गन्ना औने पौने दामों में प्राइवेट तुलवा कर दूसरी फसल बोते हैं और किसानों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है।

बेनीपुर क्रय केंद्र पर 18 दिनों से धरना व क्रमिक अनशन चल रहा है। किसान अपनी समस्या के लिए भूख हड़ताल कर रहे हैं, फिर भी उनकी सुध लेने वाला कोई अधिकारी नहीं है। किसान बीसलपुर किसान सहकारी चीनी मिल से सेंटर हटाकर डालमिया शुगर मिल निगोही से संबंध कराना चाहते हैं, ताकि उनका गन्ना समय से सप्लाई हो सके और दूसरी फसल खेतों में बो सकें जिससे किसान अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें।

क्रमिक अनशन व धरना देने वालों में सत्यपाल वर्मा, मुन्ना लाल गंगवार, मंगली प्रसाद वर्मा व सहयोग में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम प्रताप गंगवार, सुमित गंगवार, प्रेम प्रकाश गंगावार, ओम प्रकाश, जसकरन, भागीरथ, रमेशचंद्र, सत्यपाल, प्रमोद कुमार, रामासरे, देवेंद्र कुमार, छदम्मी लाल, अजय कुमार, सर्वेश कुमार, विपिन कुमार आदि मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read