धर्म परिवर्तन के विरोध में उतरा विहिप व बजरंग दल
नरेश वर्मा
पीलीभीत। नेपाल बॉर्डर पर ईसाई पादरियों द्वारा सिखों का धर्म परिवर्तन का मामले को लेकर गुरुद्वारा कमेटी व स्थानीय लोगों से विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ ने मिलकर धर्म परिवर्तन पर रोकथाम लगाने हेतु चर्चा वार्ता की एवं धर्मान्तरण को रोकने हेतु रणनीति बनाई। वहां के लोगों ने बताया कि लगातार कई बाऱ शिकायत के बावजूद प्रशासन, शासन से कोई सहायता नहीं मिल पा रही है।
गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के विरोध करने पर भी घटनाओं में लगाम नहीं लग पा रहा हैं। लोगों ने बताया कि कुछ लोग बॉर्डर से सटे गांव के कई सिख समुदाय गाँवों के लोग को धर्म परिवर्तन कर चुके हैं। राजनीतिक एवं प्रशासन के संरक्षण मे प्रार्थना सभाओं और चर्च का निर्माण कराया गया हैं, जो कि संगठन इसको बिल्कुक वर्दास्त नहीं करेगा और इसका शीघ्र ही जवाब देगा। संगठन मंत्री ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक साल पहले पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय से व्यक्तिगत रूप से मिलकर क्षेत्र में ईसाई पादरियों द्वारा भोले भाले लोगों को लालच व बहलाकर धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों के नाम का खुलासा करते हुए लिखित प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। संगठन मंत्री ने कहा कि इस तरह से जिला प्रशासन लगातार धर्म परिवर्तन की घटनाओं को नजर अंदाज करने की कोशिश कर रहा है। घरों में प्रार्थना सभाएं चर्च का निर्माण होने के बावजूद कार्रवाई न होना सवाल खड़े कर रहा है। इंडो नेपाल सीमा पर धर्म परिवर्तन की गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाया गया है। संगठन मंत्री ने इस प्रकरण पर गहरी चिंता जाहिर की और चेतावनी दी कि अगर इस अवैध धर्मान्तरण पर रोक नहीं लगी तो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल विशाल आंदोलन करेगा। बैठक में जिला सह मंत्री रूम सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगदीश, जिला सह कोषाध्यक्ष शिरीष, नगर सोशल मीडिया प्रमुख नरेश वर्मा एवं सिक्ख समाज के बंधु मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









