• Click here - to use the wp menu builder
Search
  • पीलीभीत

पश्चिम बंगाल में बढ़ती हिंसा को लेकर विहिप ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

By
Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997
-
April 19, 2025
179

पश्चिम बंगाल में बढ़ती हिंसा को लेकर विहिप ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

हिन्दुओं पर हमलों के विरोध में कार्यवाही की मांग, राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार
तेजस टूडे ब्यूरो
नरेश वर्मा
पीलीभीत। विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिला मंत्री प्रवीन मोहन अग्रवाल ने पूरा ज्ञापन पढ़कर सुनाया। इस ज्ञापन में पश्चिम बंगाल में हो रही सांप्रदायिक हिंसा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई और केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की गई।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 11 अप्रैल 2025 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से प्रारंभ हुई हिंसा अब समूचे राज्य में फैल चुकी है। मुस्लिम भीड़ द्वारा कथित “बस कानून” के विरोध के नाम पर हिंदू समाज को निशाना बनाकर सुनियोजित ढंग से हमला किया गया। ज्ञापन के अनुसार इस हिंसा में 200 से अधिक हिंदू परिवारों के घर और दुकानें जला दी गईं। तीन लोगों की हत्या कर दी गई और कई महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। इससे भयभीत होकर 500 से अधिक हिंदू परिवारों को पलायन करना पड़ा।
विश्व हिंदू परिषद ने ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार न केवल मूकदर्शक बनी रही, बल्कि कई स्थानों पर दंगाइयों को संरक्षण भी दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने हिंसा भड़काने वाले इमामों से मुलाकात की जिनमें से एक ने पहले ही धमकी दी थी कि यदि ममता सरकार ने उनका साथ नहीं दिया तो वे “औकात बता देंगे”।
ज्ञापन में कहा गया कि यह स्थिति अब केवल बंगाल तक सीमित नहीं रहेगी और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा है। इसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़ी आतंकी गतिविधियों के बढ़ते प्रभाव का भी हवाला दिया गया।
जिलाध्यक्ष कृष्ण गंगवार ने मुख्य मांगों के बारे में कहा कि पश्चिम बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। एनआईए से हिंसा की जांच कराई जाए। केंद्रीय सुरक्षा बलों को कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी जाए। बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकाला जाए। भारत-बांग्लादेश सीमा पर तारबंदी का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार, जगदीश सक्सेना, प्रवीण मोहन अग्रवाल, जगदीश सक्सेना, नगर अध्यक्ष महेश पाठक, संजीव कुमार, नारायण हरि, रामकुमार पांडेय, अजय पाल राठौर, वैभव आलोक कश्यप, शिव कुमार सिंह, रवि राठौर, संदीप कुमार, सोनिया गौड़, अमरीश मिश्रा, रूप किशोर, ईश्वरी प्रसाद, बजरंग दल जिला सह संयोजक अमित गुप्ता, श्री पाल, रक्षित पटेल, दीपक कुमार, अमन सक्सेना, अरुण बाजपेई, सुरेश कौशल, परविंदर सिंह, आदित्य ओझा, संतोष मिश्रा, समीर शाह, परमजीत कौर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • TAGS
  • VHP submitted a memorandum to the President regarding the increasing violence in West Bengal
  • पश्चिम बंगाल में बढ़ती हिंसा को लेकर विहिप ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    Previous articleगौवंशों की सुरक्षा व स्वास्थ्य के अधिकारी हुये सक्रिय, प्रशासन पूरी तरह सजग
    Next articleविधायक ने मानी एवं विक्रमपुर को जोड़ने वाली सड़क का किया उद्घाटन
    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997

    RELATED ARTICLES

    धर्म परिवर्तन के विरोध में उतरा विहिप व बजरंग दल

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - May 14, 2025

    पहलगाम में नरसंहार के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सुरक्षा

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - April 27, 2025

    विश्व मौसम विज्ञान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - March 24, 2025
    ABOUT US
    आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
    Contact us: [email protected]
    © Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]