देहरादून से लखीमपुर आ रही अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, दर्जन भर यात्री घायल

देहरादून से लखीमपुर आ रही अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, दर्जन भर यात्री घायल

तेजस टूडे ब्यूरो
ललित शर्मा
पीलीभीत। जनपद के थाना क्षेत्र जहानाबाद में उत्तराखंड की ओर से पीलीभीत हरिद्वार नेशनल हाइवे पर आ रही बस अचानक अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गयी। हादसे मे दर्जन-भर यात्री घायल हुए है। सभी घायल लोगो को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बस से स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल लोगों को बस से निकला। बस मे 60 यात्रियों से अधिक बताया जा रहा है जिसमें दर्जन-भर यात्री घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए चिकित्सालय पहुंचाया गया है। बस चालक को नींद की झपक आने की हादसे की मुख्य वजह बतायी जा रही है। सभी यात्री पड़ोसी जनपद लखीमपुर के हैं जो दीपावली के पावन पर्व पर देहरादून से मेहनत मजदूरी कार्य करके अपने घर लौट रहे थे। जहानाबाद के निकट अप्सरा नदी के पास बस चालक को नीद की झपकी आ गयी। बस चालक नियंत्रण खो बैठा तभी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ों में टकरा गयी। हादसे के दौरान हाइवे पर चीख पुकार मच गयी। पुलिस की विधिक कार्यवाही हेतु जांच पड़ताल जारी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA