कैम स्कॉलर्स विद्यालय में आयोजित वार्षिक मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा
केके गंगवार
बीसलपुर, पीलीभीत। स्थानीय नगर के कैम स्कॉलर्स विद्यालय में आयोजित हुए वार्षिक मेले में विद्यालय की विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने वार्षिक मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों के अंदर छुपी प्रतिभाएं उभरकर सामने आती है। साथ ही उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा जागृत होती है। सह डायरेक्टर मनीष अग्रवाल ने कहा वार्षिक मेले का आयोजन। विद्यार्थियों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास करना भी है।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्पित अग्रवाल कर रहे थे। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मेले में विद्यार्थियों के अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इनमें गेम स्टॉल, प्राइज स्टाल, व्यंजन स्टॉल, कूपन स्टाल, जादू स्टाइल आदि आकर्षण का केंद्र रहे। मंगलवार को मेले का समापन होगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











