विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष मौर्य
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक अंतर्गत सोमवार को मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर पार्वती पब्लिक स्कूल मलेथू, मथुरा प्रसाद इंटर कालेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचवल,कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर, प्राथमिक विद्यालय चौर पूर्व, माध्यमिक विद्यालय चकईपुर, स्व० जयलाल सिंह पुत्र गोकुल सिंह इंटर कॉलेज इत्यादि स्कूलों पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया व सभी प्रतिभागी प्रतिज्ञा लिये कि मै प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि अपने देश को नशा मुक्त करने के लिए अपने क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करूंगा/करूंगी। इस कार्यकम में सुरेश कुमार ने बताया कि आज के दिन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा पूरे देश यह कार्यकम किया जा रहा है जिससे एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिये अति आवश्यक है, क्योंकि भारत में नशे के गिरफ्त में सबसे ज्यादा युवा साथी फंसते जा रहे हैं। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सकरा, भानपुर, रामपुर, नोनरा, धनुरामपुर, पाठखौली, धनेथु, कोटीगांव इत्यादि गांव में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां छात्र, छात्रा, अध्यापक, प्रधान, सीवीसी लीडर्स, एसएचजी सदस्य, बाल समूह और युवा समूह के सदस्य लगभग 1200 से ज्यादा लोग कार्यक्रम मे सहभागिता किये।
अजय कुमार ने बताया कि बाल संरक्षण के लिये बच्चे और युवा साथी को नशे के विरुद्ध खुद लड़ाई लड़नी पड़ेगी जिससे बच्चे अत्यधिक मात्रा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लेंगे तभी भारत आत्मनिर्भर होगा। इस अवसर पर शीला, लक्ष्मी, पूजा, पूनम, विजय, संजय, मंजय, आशीष, सुरेश, राजमणि, नरेंद्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












