राजकीय आईटीआई में रोज़गार मेला का आयोजन 31 जुलाई को
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जिला सेवा योजन कार्यालय, राजकीय आई.टी.आई. एवं उ.प्र. कौशल विकास मिशन बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में 31 जुलाई 2023 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से राजकीय आईटीआई परिसर, निकट चौपाल सागर, कालेपुरवा, नानपारा रोड, बहराइच में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र के 04 नियोजकों द्वारा रोजगार प्रदान किये जाने हेतु अभ्यर्थियों को पंजीकृत किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोज़गार मेले में ओरियन्ट इलेक्ट्रानिक एण्ड इलेक्ट्रिकल सर्विस लखनऊ द्वारा मार्केटिंग एग्जक्यूटिव के 80 पद हेतु 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के स्नातक उत्तीर्ण वेतन मासिक रू. 11,000=00, पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि. द्वारा वेलनेस एडवाजर के 87 पद हेतु 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल उत्तीर्ण आयु वेतन मासिक रू. 8,000=00, पीपल ट्री आनलाइन कम्पनी द्वारा टेलीकालर/सिक्योरिटी गार्ड के पद हेतु 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के स्नातक/आईटीआई उत्तीर्ण वेतन मासिक रू. 16,500=00 तथा विप्रो इलेक्ट्रानिक सर्विस लखनऊ द्वारा स्टोर कीपर सुपरवाइजर एवं इलेक्ट्रीशियन के 50 पद हेतु 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण वेतन मासिक रू. 11,500=00 पर इच्छुक अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी श्री कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में उ.प्र. कौशल विकास मिशन व आईटीआई प्रशिक्षित युवा एवं सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ बॉयोडाटा सहित समस्त शैक्षिक योग्यता के अंकपत्र, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड मूलरूप मंे एवं उनकी एक-एक छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि 31 जुलाई 2023 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे राजकीय आईटीआई परिसर, निकट चौपाल सागर, कालेपुरवा, नानपारा रोड, बहराइच में उपस्थित होना होगा। श्री कुमार ने बेरोज़गार युवक-युवतियों का आहवान किया है कि अधिकाधिक संख्या में पहुॅचकर मेले का भरपूर लाभ उठायें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











