डीसीएम पलटने से आपस में भिड़ी दो बसें, एक की हुई मौत, आधा दर्जन जख्मी
4 घायलों की हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल किये गये रेफर
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित किलोमीटर 228 के समीप गुरुवार देर रात दिल्ली से कूलर लोड़कर बस्ती जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। इसी दरमियान लखनऊ की ओर से आ रही बस के चालक ने ब्रेक लगाकर वाहन नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन उसके पीछे से आ रही दूसरी बस उसी में पीछे से भिड़ गई।
यात्रियों में मची चीख-पुकार
हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के वक्त 7 यात्री घायल हुये जिन्हें एम्बुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। अन्य का इलाज चल रहा है। एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में आपस में टकराई दोनों बसों में 40-40 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे यात्री एक दूसरे पर गिर गए और चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्वजन को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एक की हुई मौत एवं छह घायल
घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने उपचार के दौरान राकेश सिंह (35) पुत्र बहादुर सिंह निवासी गोमती नगर लखनऊ मूल निवासी जिला चंपावत उत्तराखंड को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों में दिल्ली के बदरपुर निवासी रविकुमार (25), राजस्थान के झुंझनू जिले के कोदारा कला निवासी सुरेश (45), बीकानेर निवासी रामसुंदर आजमगढ़ के सुनील (35), देवरिया के मोइनुद्दीन (55) और कुशीनगर के नागेंद्र कुमार (35) शामिल हैं।
डीसीएम से बचने में टकराईं बसें
चार घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि डीसीएम चालक को झपकी आने से हादसा लग रहा है। डीसीएम से बचने में टकराई आपस में दो बसों में एक की मौत हुई है और छह गंभीर घायल हैं। इनमें चार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



