सीएचसी में दो दिन से बिजली आपूर्ति बाधित
एक्सरे समेत जरूरी सेवाएं ठप, मरीजों को परेशानी
तेजस टूडे सं.
मनीष अवस्थी
रायबरेली। हरचंदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दो दिनों से बिजली की समस्या से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
बिजली के एक फेज के खराब होने से अस्पताल की महत्वपूर्ण सेवाएं बाधित हैं। सीएचसी में इमरजेंसी एक्सरे रूम, पंजीकरण कक्ष, स्क्रीनिंग कक्ष और इमरजेंसी वार्ड में बिजली नहीं होने से स्वास्थ्य कर्मचारियों और मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम ने बताया कि उन्होंने पावर हाउस को कई बार इस समस्या की सूचना दी है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर डीके साह के अनुसार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ट्रांसफॉर्मर का एक फेस खराब हो गया था। उन्होंने बताया कि नया ट्रांसफॉर्मर मंगाया गया है। मौके पर बिजली विभाग के कर्मचारी जाकर ट्रांसफार्मर को बदल रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














