ब्लूमिंगडेल स्कूल में प्रतियोगितायें आयोजित
अंकित सक्सेना
बदायूँ। ब्लूमिंगडेल स्कूल दातागंज में भारत सरकार के आवाहन पर वीर गाथा काल विषय के अंतर्गत निबंध लेखन, कविता लेखन और कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षक दिवस से पूर्व विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा के निर्देशन में शिक्षक समीर अंसारी, शिवम् श्रीवास्तव और शिक्षिका सना परवेज की देख रेख में हुई प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों का अलग ही अंदाज में उत्साह नजर आया। प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों की कलात्मक प्रतिभा का विकास होता है और साथ ही उनमें देशभक्ति की भावना विकसित होती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










