चकबन्दी अधिकारी गजाधर सिंह रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। गजाधर सिंह चकबन्दी अधिकारी (राजपत्रित) जनपद गाजीपुर को 15000.00 रिश्वत लेते हुए उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी की टीम द्वारा सोमवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता विनीत राय द्वारा 22 अगस्त को एक प्रार्थना पत्र आ0नं0-207/1 ग्राम सभा मौधियां में चकबन्दी के दौरान सीमांकन हेतु दिया गया था
जिस पर चकबन्दी अधिकारी (राजपत्रित) गजाधर सिंह जनपद गाजीपुर द्वारा उक्त आराजी का सिमांकन करने हेतु शिकायतकर्ता विनीत राय से कुल 15000 रिश्वत की मांग की गयी थी। इसकी शिकायत, शिकायत कर्ता द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर वाराणसी पर की गयी। विनीत राय शिकायतकर्ता द्वारा इस सम्बन्ध में लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर वाराणसी से किये जाने पर जांच से आरोप की पुष्टि होने के फलस्वरूप उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी की टीम द्वारा गजाधर सिंह चकबन्दी अधिकारी जनपद गाजीपुर को शिकायत कर्ता से उसकी भूमि आ0नं0-207/1 ग्राम सभा मौधियां में चकबन्दी के दौरान सीमांकन हेतु 15000 नगद उत्कोच लेते हुए 30 सितम्बर को लवजी सिंह शास्त्रीनगर गाजीपुर के किराये के मकान से रंगेहाथ उ0प्र0 सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर वाराणसी की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। गजाधर सिंह चकबन्दी अधिकारी के विरूद्ध थाना उ0प्र0 सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर वाराणसी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। सतर्कता अधिष्ठान द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही करायी जाती है। यदि किसी लोक सेवक (राजपत्रित/अराजपत्रित/अन्य) द्वारा सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जा रही हो तो रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नम्बर 9454401866 पर शिकायत की जा सकती है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











