आरेडिका में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व
परवेज
रायबरेली। इस वर्ष भी पिछले वर्ष की भांति आरेडिका के सरस्वती प्रेक्षागृह के प्रांगण में दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम 6 बजे कर्य प्रबंधक सेल असेंबली राम रंजन द्वारा रावण दहन किया गया जिसके बाद कमेटी के सदस्यों ने लगभग 1 घंटा तक आतिशबाजी किया। इसका आरेडिका के कर्मचारी एवं उनके पारिवारिक सदस्यों एवं आरेडिका परिषद में काम कर रहे प्राइवेट मजदूर व उनके बच्चों ने आतिशबाजी का भरपूर आनंद उठाया। इसके पहले आरेडिका के शॉपिंग कांप्लेक्स के नजदीक दुर्गा पूजा पंडाल में 9 दिन नवरात्रि में मां दुर्गा की मूर्ति सुबह शाम मां दुर्गा जी की आरती तथा दिन के समय मां दुर्गा का पाठ करके दुर्गा पूजा की गई और आरेडिका कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए रंगोली, मेहंदी, ड्राइंग, माता के भजनों पर छोटे एवं बड़े बच्चों के डांस प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें आरेडिका के कर्मचारी एवं उनके पारिवारिक सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 18 अक्टूबर को आरेडिका के जीएम पीके मिश्रा और उनकी मिसेज जीएम अध्यक्षा डब्ल्यू. डब्ल्यू.ओ ने बड़े बच्चों की डांस प्रतियोगिता में भाग लिया और सभी प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण किया। इसके पहले 15 अक्टूबर को पहली नवरात्रि में ओपनिंग प्रोग्राम में आरेडिका के पीसीपीओ अमरनाथ दुबे ने भाग लिया एवं मां काली की प्रस्तुति करने वाले अमरदीप टीम को पुरस्कृत किया। इसके बाद दूसरे दिन मां दुर्गा की संध्या आरती में प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सम्मिलित हुए। इस तरह 9 दिनों तक आरेडिका में मां दुर्गा की गुड्डू कुमार, सुमन मिश्रा, राजीव रंजन द्वारा पूजा करवाई गयी और साथ में धार्मिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता कराई गई जिसमें अंतिम दो दिन माता का जागरण कराया गया। 22 अक्टूबर को मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप आरेडिका द्वारा और 23 अक्टूबर को मनीष मधुर द्वारा जागरण किया गया। इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के प्रबंधक नैब सिंह ने बताया कि आरेडिका में दुर्गा पूजा एवं दशहरा पिछले 5 सालों से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में आशीष श्रीवास्तव, संतोष कुमार, मनोज यादव, महेश शर्मा, संतोष ठाकुर, प्रभात कुमार, राजेश परिहार, रोहित रंजन, कुणाल रोशन, आशीष यादव, आदित्य प्रकाश, अमरेश पांडेय आदि सम्मिलित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















