बड़ागांव पुलिस ने नाबालिग को भगाने वाले को किया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में बीते 25 अक्टूबर को थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा सूचना पर कोईराजपुर बस स्टाप के पास से धारा 363/366 भादंवि व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी इदिलपुर थाना बड़ागाव को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वालों में थानाध्यक्ष बड़ागाँव राजकुमार पाण्डेय, उ0नि0 गणेश प्रसाद पटेल, म0हे0का0 रीता पाण्डेय, का0 विवेक कुमार शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















