Homeसन्त कबीरनगरऑपरेशन के दौरान ने डाक्टर ने ले ली प्रसूता की जान, परिजनों...

ऑपरेशन के दौरान ने डाक्टर ने ले ली प्रसूता की जान, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा

ऑपरेशन के दौरान ने डाक्टर ने ले ली प्रसूता की जान, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा

डॉक्टर सहित 3 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर परिजनों को चकमा देने का आरोप
स्वास्थ्य विभाग के संरक्षण में जिन्दगी से हो रहे खेल का आरोप लगा रहे थे ग्रामीण
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में डिलेवरी के दौरान प्रसूता की हुई मौत और अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिजनों को गुमराह किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को महुली थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने मृतका के ससुर की तहरीर पर अस्पताल के डॉक्टर सहित 3 के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महुली थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा निवासी 28 वर्षीय मीना पत्नी सोनू निषाद को परिजनों ने डिलेवरी के लिए रविवार की सुबह कस्बे के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की माने तो अस्पताल के चिकित्सकों ने जच्चा बच्चा की सुरक्षा का हवाला देकर परिजनों से 26 हजार नगद धनराशि जमा करा कर उसे अस्पताल मे भर्ती कर लिया। दिन में लगभग 11 बजे ऑपरेशन के बाद पैदा हुए बच्चे को परिजनों को सौंप कर अस्पताल कर्मी प्रसूता मीना को एंबुलेंस में लेकर गोरखपुर ले जाने की बात करने लगे। आरोप है कि जब प्रसूता की सास और जेठानी भी अपने मरीज के साथ गोरखपुर जाने की बात करने लगी तो अस्पताल कर्मी सबको छोड़ कर जबरिया गाड़ी लेकर रवाना हो गए।
परिजनों का आरोप है कि चंद घंटों बाद प्रसूता का शव लेकर एक एंबुलेंस वहां महुली कस्बा स्थित अस्पताल पर पहुंचा। पड़ोसियों की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन शव सहित एंबुलेंस को अपने कब्जे में लेकर महुली थाने पहुंच गए। थाने पर पहुंचे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अस्पताल के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इंस्पेक्टर आरके मिश्र द्वारा मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने मृतक के ससुर चिथरू के तहरीर पर कस्बे में स्थित लाईफ केयर अस्पताल के डा. अजय चौधरी, सहयोगी संतोष चौधरी और आशा बहू के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी अस्पताल बंद करके फरार हैं। इंस्पेक्टर श्री मिश्र ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read