Homeसन्त कबीर नगरराष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक

राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक

राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। उपजिलाधिकारी/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे की अध्यक्षता में विधानसभा 313-खलीलाबाद में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों के साथ खलीलाबाद तहसील सभागार में बैठक आयोजित हुई।बैठक में मतदाता सूची के विषय में सभी राजनीतिक दलों से विस्तृत चर्चा हुई एवं सभी राजनीतिक दलों के द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया जिससे मतदाता सूची की सुचिता एवं शुद्धता सुनिश्चित की जा सके। बैठक में सभी राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट बनाए जाने के संबंध में भी विशेष अनुरोध किया गया है। इस अवसर पर तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन सहित जनपद के राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read