उपयोग में आने से पहले ही जर्जर हो गया सामुदायिक शौचालय
5 वर्ष से है ताला बन्द, ग्रामीण परेशान
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। विकास खंड नाथ नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसवारिया स्थित सामुदायिक शौचालय का बुरा हाल है। निर्माण के 5 वर्ष बाद भी शौचालय का दरवाजा नहीं खुला जिससे वह जर्जर हो गया है। शौचालय के लाभ से वंचित ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है
मालूम हो कि सरकार ने खुले में शौच प्रक्रिया को रोकने के लिए गांव स्तर पर व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया लेकिन अधिकांश गांव में बने सामुदायिक शौचालय उपयोग के पहले ही जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। नाथनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत भैसवारिया में 5 वर्ष पूर्व बनाए गए लाखों रुपए की लागत से सामुदायिक शौचालय का बुरा हाल है। शौचालय में न पेंटिंग का कार्य किया गया है और न ही उसे खोला ही जा रहा है जिससे वह जर्जर हो गया है। लगातार शौचालय बंद रहने से जरूरतमंद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्राम निवासी बीएल गुप्ता ने बताया कि गांव ओडीएफ योजना के तहत 5 वर्ष पूर्व सामुदायिक शौचालय का लाभ मिला था लेकिन वह उपयोग होने से पहले ही जर्जर होता जा रहा है। रंगाई—पुताई का काम आज तक नहीं पूरा किया गया जिससे ग्रामीणों को सुविधा नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग किया।
इस संबंध में पूछे जाने पर सहायक खंड अधिकारी नाथनगर मोइनुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि सामुदायिक शौचालय ना खुलना गंभीर बात है। वह इसकी जांच कर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।