बलिदान दिवस पर याद किये गये डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
कैलाश राजपूत
जसराना, फिरोजाबाद। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य व कश्मीर की पूर्ण स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर याद किया गया।
कस्बे के स्वामी विवेकानंद हास्पिटल में जिला मंत्री डा. उम्मेद सिंह राजपूत के नेतृत्व में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गये। डा. सिंह ने कहा कि डा. मुखर्जी के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने देश को एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास किया। वहीं जसराना मीडिया प्रभारी सत्यवीर सिंह जाट ने बताया कि डा. मुखर्जी के विचार और जनता के प्रति सेवाभाव हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेगें। राष्ट्र की एकता के लिए उनके बलिदान को कभी नही भुलाया जा सकता। इस दौरान जसवंत सिंह, पंकज राजपूत, अरविंद राजपूत, भानु प्रताप चौहान, राजेश लोधी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















