कोल्ड स्टोर संचालक व व्यापारियों की तानाशाही से किसानों में मचा हाहाकार
व्यापारियों ने पहले से ही चेम्बर कर रखा रिजर्व, किसान स्टोर का लगा रहे चक्कर
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। जनपद में काफी कोल्ड स्टोर देखने को मिलेंगे किंतु अगर बात सलोन तहसील क्षेत्र की करें तो यह वही सलोन तहसील क्षेत्र है जो आलू का गढ़ माना जाता है। जनपद की अन्य तहसीलों की अपेक्षा सलोन तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक कोल्ड स्टोरेज हैं जिसके बावजूद सबसे अचंभे की बात यह है कि यही के किसानों को अपने खून पसीने से तैयार की गई आलू की फसल रखने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।

सुबह से ही और स्टोरों के सामने किसान अपने आलू को लादकर बारी आने का इंतजार तो करते हैं जिससे बाद थक हारकर किसानों को मजबूरन घर वापस आना पड़ता है जिसके बावजूद भ्रष्ट छवि के व्यापारी अपने चंद सिक्कों के लाभ के लिए कोल्ड स्टोर संचालकों से सांठ-गांठ कर चौंबर पहले से ही बुक करवा लिए हैं जिससे किसान अपने ही फसल को मजबूरन व्यापारियों को कम कीमत में बेंचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। हालांकि यदि देखा जाए तो भ्रष्ट छवि के व्यापारी अपने इन्हीं मंसूबों को कामयाब करने के उद्देश्य से ही कोल्ड स्टोर संचालकों से सांठगांठ कर रखे हैं।
यहां एक बात यह भी है कि सलोन तहसील क्षेत्र के ही सफारी कोल्ड स्टोर, चौहान कोल्ड स्टोर सहित दर्जन भर कोल्ड स्टोरों में किसानों नहीं बल्कि व्यापारियों का ही चलता है। कोल्ड स्टोर संचालक व्यापारियों से इस कदर बिके हैं कि किसानों की पीड़ा को भूल क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के आलू को सढानें का बीड़ा उठा लिए हैं। यहां सोचने वाली बात यह है कि अभी किसानों की फसल खेत में ही पड़ी है आखिर इन किसानों का क्या होगा….? आखिर किसके पास लगायें गुहार इस मामले से जिम्मेदार भी अंजान बनें बैठें हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













