Homeबलरामपुरसहकारी समितियों के गोदामों में खाद्य न होने से किसानों की गेहूं...

सहकारी समितियों के गोदामों में खाद्य न होने से किसानों की गेहूं व गन्ना की बुआई नहीं हो रही

सहकारी समितियों के गोदामों में खाद्य न होने से किसानों की गेहूं व गन्ना की बुआई नहीं हो रही

अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
उतरौला, बलरामपुर। सहकारी समितियों के गोदामों में खाद न होने से किसानों की गेहूं व गन्ना की बुआई नहीं हो पा रही है। किसान फसलों की बुआई के लिए समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। उतरौला तहसील क्षेत्र में सहकारी समिति के गोदामों पर यूरिया व डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। विकास खण्ड उतरौला में नौ सहकारी समितियों में खाद क ई महीनों से नहीं आया। इसी तरह विकास खण्ड श्रीदत्तगंज, गैडास बुजुर्ग में भी खाद गोदामों में खाद नहीं आया। समितियों में खाद न होने से समितियां बंद रहती है। विकास खण्ड उतरौला कार्यालय के सामने बने सहकारी गन्ना समिति उतरौला होने पर उसके गोदामों में खाद नहीं आया है। सहकारी समितियों के गोदामों पर खाद न होने से सरकारी मूल्य पर खाद नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं किसान रबी फसल के गेहूं, सरसों व गन्ना फसल की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। मजबूरन किसान खुले बाजार में महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। किसान यूनियन नेता मोहम्मद खलील ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सहकारी समितियों व गन्ना समितियों के गोदामों में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।‌

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read