Homeआजमगढ़प्रबन्धक पद पर निर्विरोध चुने गये डा. सुरभी सहाय

प्रबन्धक पद पर निर्विरोध चुने गये डा. सुरभी सहाय

प्रबन्धक पद पर निर्विरोध चुने गये डा. सुरभी सहाय

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। श्री सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय हनुमानगढ़ी आजमगढ़ की बैठक अध्यक्ष नरेन्द्र लाल के काली चौरा स्थित आवास पर सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से रिक्त पड़े प्रबंधक पद पर निर्विरोध अध्यक्ष डा सुरभी सहाय को निर्वाचित किया गया है। बताते चलें कि श्रीनाथ सहाय के निधन के बाद से यह पद रिक्त पड़ा हुआ था जिसको लेकर कार्यकारिणी समिति द्वारा एक चुनाव सम्पन्न कराया गया जिसमें अध्यक्ष नरेन्द्र लाल, उपाध्यक्ष डा भगत सिंह, उपप्रबंधक पदमनाभ श्रीवास्तव एडवोकेट सहित आदि पदाधिकारियों ने डा सुरभि सहाय को निर्विरोध प्रबंधक चुना।

नवनिर्वाचित प्रबंधक को सभी ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। नवनिर्वाचित प्रबंधक डा सुरभि सहाय ने कहाकि श्री सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय हनुमानगढ़ी आजमगढ़ की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। विद्यालय को बेहतरी के लिए हम सभी को अपना शत प्रतिशत योगदान देना होगा और टीम वर्क के जरिए ही महाविद्यालय का कायाकल्प किया जा सकता है। इस मौके पर जगदम्बा पांडेय, लक्ष्मीकांत तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, डा शशिभूषण श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, पवन, अंजू श्रीवास्तव, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read