Homeधौलपुरक्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

क्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

क्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

युसूफ खान
धौलपुर (राजस्थान)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाड़ी इकाई द्वारा युवा पखवाड़े के दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा जयवीर पोसवाल रहे। विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा नेता राजकुमार अंधना युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुरदीप कुशवाहा रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयवीर पोसवाल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा ही युवाओं के चरित्र निर्माण शारीरिक और मानसिक निर्माण एवं जीवन में हर तरह की परिस्थितियों में किस तरह जीवन को सरल बनाया जाए और अपने कर्तव्य पर चलकर किस तरह से सबको साथ लेकर सभी की सेवा की जाए। इसका निर्माण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से बेहतर कोई नहीं कर सकता देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन जिसमें हम जैसे लाखों युवा साथी काम करते हैं। उन सभी से मेरा यही आग्रह है और आप सभी से अनुरोध है कि गलत का विरोध करें और जिस समाज में जिस परवेश में रह रहे हैं।

वह एक अच्छा वातावरण हो युवाओं को अच्छा वातावरण मिले पढ़े-लिखे और समय-समय पर ऐसे खेल खेलते रहें जिससे शारीरिक विकास भी होता रहे स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। आयोजन में प्रथम टीम राजकीय महाविद्यालय बड़ी दूसरी टीम निधारा की रही इनमे से निधारा टीम विजेता रही। छात्रसंघ अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुर्जर, राहुल कौशल, ऋषि गुर्जर, शाहरुख़ खान, गब्बर मीना, हरिओम, सुनील, रामभरत, धीरज गुर्जर, कपिल यादव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read