HomeBiharकरमचट डैम नौका विहार का डॉ. प्रेम ने किया लोकार्पण

करमचट डैम नौका विहार का डॉ. प्रेम ने किया लोकार्पण

करमचट डैम नौका विहार का डॉ. प्रेम ने किया लोकार्पण

राजीव कुमार पाण्डेय
रामपुर। प्रखंड क्षेत्र स्थित दुर्गावती नदी पर बने करमचट डैम नौका विहार का सोमवार को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार द्वारा लोकार्पण किया गया। इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, विधान परिषद के सदस्य जीवन कुमार, भभुआ विधायक भरत बिंद, जिला पदाधिकारी सावन कुमार, विमलेश पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मंत्री डॉ. प्रेम कुमार द्वारा पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अपने संबोधन में मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि कैमूर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। बिहार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। दुर्गावती जलाशय में 2 करोड़ रूपए खर्च कर देने से पूरा चेहरा ही बदल गया। कैमूर और रोहतास जिले के बीचो बीच अवस्थित यह जलाशय पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटकों के लिए सभी तरह की सुविधा का ख्याल किया गया है। आगे भी इसके विकास के लिए कई कार्य किए जायेंगे। बता दें कि दुर्गावती जलाशय परियोजना अब पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कैमूर पहाड़ी की गोद में बसे दुर्गावती जलाशय की सुंदरता का दीदार करने के लिए हर कोई आना चाहता है। यह स्थल वाकई ऐसा है भी, जो यहां एक बार आ जाए वह बार-बार यहां आने के बारे में सोचें। प्रकृति की सुंदर वादियों, कलकल बहती नदी की धारा में पक्षियों की चहचहाहट, चारों तरफ से हरे-भरे पेड़ व पहाड़ की चट्टानों पर चढ़ कर घूमना लोग काफी पसंद करते हैं। बिहार के अन्य जिलों से भी लोग अक्सर यहां घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। इसे देख वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग इस जगह को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। विभाग ने जलाशय में पर्यटकों के लिए जल विहार के इंतजाम व अन्य सुविधाओं को विकसित करने के लिए लगभग दो करोड़ से अधिक की राशि खर्च की है। इन पैसे से वन क्षेत्र में जनोपयोगी योजनाओं को दुरूस्त कर जलाशय में जल क्रीड़ा नौका विहार के लिए कई 25 सीटर वोट खरीदे गए हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read