HomeJaunpurJaunpur News : आक्सीजन की कमी के चलते गोमती नदी की मछलियां...

Jaunpur News : आक्सीजन की कमी के चलते गोमती नदी की मछलियां मरीं

Jaunpur News : आक्सीजन की कमी के चलते गोमती नदी की मछलियां मरीं

उमेश गुप्ता
जौनपुर। ऑक्सीजन की कमी के चलते गोमती नदी में सोमवार को बड़ी संख्या में मछलियों के मरने का मामला प्रकाश में आया। इसके चलते गोमती नदी के तट पर मछली पकड़ने की होड़ लग गई। मछलियों को मरने को लेकर लोग तरह—तरह के कयास लगा रहे हैं। कोई कह रहा है कि गोमती नदी का पानी प्रदूषित होने की वजह से मछलियां मर रही हैं तो कोई कह रहा है कि बड़ी—बड़ी फैक्ट्री से जहरीला पानी नदी में छोड़ दिया गया जिसके कारण मछलियां अचानक मरने लगी हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि प्रकृति के साथ मानव छेड़छाड़ से नदी का संतुलन बिगड़ गया है जिसके कारण से मछलियाँ अचानक से मरने लगी हैं। फिलहाल वजह जो भी हो, मछली खाने के शौकीन घर में दावत के लिये नदी में डट गये हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read