कुलसचिव, शिक्षक, कर्मचारियों ने की प्रशंसा
तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रमोद कौशिक के अवकाश ग्रहण सम्मान में विदाई समारोह शनिवार को हुआ जहां विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट योगदान को सराहते हुये भावभीनी विदाई दिया। कर्मचारियों और शिक्षकों और प्रबंधकों ने अपने ढंग से भेंट देकर उन्हें शुभकामना दिया।
कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा, “डॉ. प्रमोद कौशिक ने अपनी कार्यशैली और निष्ठा से विश्वविद्यालय स्टोर के प्रशासन को सुचारु रूप से संचालित किया। उनकी कार्यकुशलता और समर्पण की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है।”
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह ने कहा, “डॉ. कौशिक न केवल एक योग्य प्रशासनिक अधिकारी थे बल्कि उनके व्यवहार में भी विनम्रता और सहयोग की भावना थी। हम उनकी कमी महसूस करेंगे।”
समारोह में प्रो. मानस पांडेय ने उनके कार्यशैली की प्रशंसा करते हुये कहा कि कौशिक ने हमेशा लोगों का सम्मान के साथ काम किया है। प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि हमने भी उनसे ड्रेस सेंस के बारे में सीखा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश सिंह ने किया।
इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह, डॉ. राहुल सिंह, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. रवि प्रकाश, प्रो. राकेश यादव, डॉ. राज बहादुर यादव, उप कुलसचिव अमृत लाल, अजीत सिंह, कर्मचारी संघ अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह, महामंत्री रमेश यादव, स्वतंत्र कुमार, श्यामजी त्रिपाठी, राज नारायण सिंह, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, राधेश्याम सिंह, आनंद सिंह, रजनीश सिंह, सुशील प्रजापति, दिग्विजय सिंह, नीना गुप्ता, श्याम श्रीवास्तव, अरूण सिंह, ऋषि सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।