HomeJaunpurडायट जौनपुर स्टोरी पोस्टर विषयक एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

डायट जौनपुर स्टोरी पोस्टर विषयक एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

डायट जौनपुर स्टोरी पोस्टर विषयक एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
जौनपुर। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में स्टोरी टाइम तथा रोल प्ले का महत्व और कक्षा में पोस्टर विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण जौनपुर एवं ह्युमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया (HPPI) के संयुक्त तत्वावधान में “स्टोरी टाइम तथा रोल प्ले का महत्व और कक्षा में पोस्टर” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन डायट में उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डॉ0 विनोद शर्मा के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हुआ।
कार्यशाला का शुभारंभ उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डॉ0 विनोद शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल उत्तरगाँवा डॉ0 रवीन्द्रनाथ प्रवक्ता, नीरजमणि तिवारी, धर्मेन्द्र कुमार एवं एच.पी.पी.आई. के टीम लीडर डॉ० चन्द्रशेखर ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। जिले के 5 विकास खण्ड (धर्मापुर, सिरकोनी, सिकरारा, मुफ्तीगंज एवं करंजाकला) में से 50 प्राथमिक विद्यालयों के कुल 50 सहायक अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कक्षा-कक्ष शिक्षण को प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के लिए कहानी कहने, दृश्यमान रूप से कहानी कहने एवं पोस्टर्स की उपयोगिता और पोस्टर का निर्माण करते समय ध्यान रखने योग्य बातों पर विचार-विमर्श कर समझ विकसित करना था।
प्रशिक्षण के दौरान ह्युमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया के मास्टर ट्रेनर ब्रजबंधु साहू ने वाचिक एवं दृश्यात्मक रूप से कहानी कहने की तकनीक के बारे में विस्तार से बताने के साथ समूह में गतिविधि भी करवाया। इसके पश्चात् ह्युमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया के टीम लीडर डॉ० चन्द्रशेखर एवं गगन चन्द्र गौतम ने अनेक समूह गतिविधियों एवं विडियों के माध्यम से सभी सहायक अध्यापकों की समझ को बढ़ाने के साथ उन्होंने कक्षा-कक्ष शिक्षण को प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के लिए दृश्यमान रूप से कहानी कहने एवं कहानी के विभिन्न तरीकों पर चर्चा किया।
इसी क्रम में कहानी निर्माण करते समय ध्यान रखने वाली बातों पर चर्चा की गयी। गतिविधि के माध्यम से कहानी का निर्माण भी करवाया गया। एक कहानी मौखिक रूप से और दूसरी कहानी चित्रों के माध्यम से निर्मित करवाया गया। तत्पश्चात पोस्टर्स का निर्माण करना, पोस्टर्स की उपयोगिता और पोस्टर का निर्माण करते समय ध्यान रखने योग्य बातों पर चर्चा किया गया। बच्चों की भाषा के विकास करने के लिए कॉमिक्स एवं कहानियों की क्या भूमिका है? इस पर भी विचार-विमर्श किया गया और नये-नये कॉमिक्स एवं कहानियों के निर्माण की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गयी।
अंत में डायट प्राचार्य ने प्रतिभागियों से प्रतिपुष्टि लेते हुए उनको अपने विद्यालयों में इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को लागू करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके द्वारा सभी प्रतिभागियों को इस प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया। प्रशिक्षण की समाप्ति पर ह्युमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया के टीम लीडर डॉ० चन्द्रशेखर ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में आयोजित किये जाने वाले कार्यशाला सहित अन्य सभी प्रकार की गतिविधियों में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने की अपेक्षा व्यक्त किया।
इस अवसर पर डायट के सभी प्रवक्तागण, विकास खण्ड के मेंटर एवं ह्युमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया के अनुराग सिंह, सुभाष चन्द्र, अतुल सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read