अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दहेज हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गोमती नगर स्थित घर से गिरफ्तार किया। बता दें कि 23 मई को अपनी पत्नी की हत्या फरार चल रहे रजत सिंह निवासी 4/254 विशाल खंड गोमती नगर को गिरफ्तार किया।
आरोपी ने बताया कि मेरी शादी रेनू मौर्य पुत्री किशन मौर्य मटियारी निवासी से करीब 10 महीने पहले हुई थी जिसके बाद जो शादी में तय रकम और समान थे। वे लड़की वालों के तरफ से नहीं दिया गया। बार-बार मांगने के बाद भी लड़की वाले समान देने से नकारते रहे जिसके बाद हम पति पत्नी के बीच लड़ाई हुई और वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद लड़की के परिजनों द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध नामजद दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया और पुलिस ने उसी मामले में गिरफ्तार कर लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।