HomeChitrakootडीएम ने मेला क्षेत्र का भ्रमण करके व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीएम ने मेला क्षेत्र का भ्रमण करके व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीएम ने मेला क्षेत्र का भ्रमण करके व्यवस्थाओं का लिया जायजा

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को दीपावली मेला को लेकर राम घाट, परिक्रमा मार्ग तथा पार्किंग स्थलों आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को मेले से पूर्व व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राम घाट में नगर पालिका द्वारा बनाए गए चेंजिंग रूम को देखकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी लालजी यादव को निर्देश दिए अच्छी तरह से चेंजिंग रूम बनाया जाए। साथ ही परिक्रमा मार्ग, रामघाट व सड़कों के डिवाइडरों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्मोही अखाड़ा के पास हो रहे पुलिया निर्माण में बैरिकेटिंग कराने को कहा। परिक्रमा मार्ग खोही स्थित कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरा के संचालन को देखकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरे लगातार संचालित रहे। अधिशासी अभियंता विद्युत को रामसैया से भरतकूप की सड़क पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा इसमें स्थानीय लोगों से भी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कार्य अभी अधूरे हैं, उनको तत्काल पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दीपावली मेला को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करा लें, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजकमल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read