HomeFirozabadट्रांसपोर्ट नगर टाउनशिप योजना की डीएम ने की समीक्षा, कार्य में तेजी...

ट्रांसपोर्ट नगर टाउनशिप योजना की डीएम ने की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

ट्रांसपोर्ट नगर टाउनशिप योजना की डीएम ने की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण के सभागार कक्ष में ट्रांसपोर्ट नगर योजना को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई जहां नगर आयुक्त ऋषिराज, नगर मजिस्ट्रेट विनोद पांडेय सहित नगर निगम और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान जिलाधिकारी ने टूंडला क्षेत्र के मौजा नागऊ में विकसित की जा रही टाउनशिप के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा किया। साथ ही कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर को नगर निगम के सहयोग से रेजिडेंशियल और टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना को धरातल पर लाने के लिए नियमित बैठकें आयोजित की जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि समय पर किश्त जमा न करने वालों को डिफाल्टर घोषित किया जाए और जिन लोगों ने 25 प्रतिशत से कम भुगतान किया है, उनके आवेदन निरस्त किए जाएं। साथ ही जिन लोगों को प्लॉट आवंटित किए गए हैं, उनसे लिखित सहमति का प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मुख्य सड़क की चौड़ाई 60 फीट से अधिक रखी जाय जिससे भारी वाहनों की आवाजाही में कोई बाधा न हो।
इसके अलावा वेयर हाउस के लिए 500 से 1000 वर्गफीट तक की जगह निर्धारित होनी चाहिए। कमर्शियल प्लॉटों की संख्या, लंबाई और चौड़ाई भी पर्याप्त रखी जाए, ताकि होटल, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप जैसी सुविधाएं आसानी से विकसित की जा सकें। अधिकारियों ने जानकारी दी कि आवंटियों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए नक्शे में संशोधन किया गया है। इसके बाद जिन लोगों ने आपत्तियाँ दर्ज कराई थीं, उन्हें बुलाकर संशोधित नक्शा दिखाया गया और इनमें से 114 लोगों ने लिखित सहमति दी है।
उपजिलाधिकारी सदर ने बताया कि पचवान क्षेत्र में 523 कास्तकारों से समझौते किए जाने हैं जिनमें अभी तक केवल 37 कास्तकारों से सहमति बन पाई है। इस पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिया कि जल्द कैंप लगाकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की जाय, अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read