Homeबदायूंडीएम ने क्षय रोगी को प्रदान की प्रोटीन युक्त पोषण पोटली किट

डीएम ने क्षय रोगी को प्रदान की प्रोटीन युक्त पोषण पोटली किट

डीएम ने क्षय रोगी को प्रदान की प्रोटीन युक्त पोषण पोटली किट

कहा— मरीज ठीक होने के बाद टीबी चैम्पियन के रूप में समाज को जागरूक करें
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित संक्सेना
बदायूं। प्रधानमंत्री टी0बी0 मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने क्षय रोगी को प्रोटीन युक्त पोषण पोटली की पाँचवी किट प्रदान कीं। इस मरीज़ को ज़िलाधिकारी द्वारा अगस्त 2024 में गोद लिया गया था। जिलाधिकारी ने कहा कि मरीज को टी0बी0 की दवा समय से उपलब्ध हो व मरीज समय से पूरी दवा 6 माह तक खाये दवा खाने के दौरान 2 माह एवं 6 माह पर फ़ॉलोअप भी करवायें जिससे पता चल सके की मरीज ठीक हो रहा है। यह भी कहा कि मरीज को दवा खाने के दौरान मिलने वाली रुपये 1000 प्रतिमाह की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उसके खाते समय से पंहुचाई जाय जिससे मरीज पोषण युक्त खाना अपने आहार में शामिल कर सके। भारत सरकार द्वारा टीबी के सभी मरीजों को पोषण हेतु 1 नवंबर से रुपये 1000 प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। साथ ही जिलाधिकारी ने स्वयसेवी संस्थायों, व्यापारियों, अधिकारियों से अपील किया कि सभी लोग क्षय रोगियों को गोद लेकर उनको पोषण पोटली उपलब्ध कराने एवं मरीज के सही होने तक उसके पूर्ण इलाज व फ़ॉलोअप की जिम्मेदारी भी लेने हेतु अपील की गयी। जिलाधिकारी ने टीबी के मरीजों से भी अपील किया कि मरीज ठीक होने के बाद टीबी चैंपियन के रूप में और लोगों को समाज में जागरूक करें और बतायें कि सरकारी अस्पताल से टीबी की दवाई खाकर पूर्ण रूप से सही हो गया व मुझे खाने पीने हेतु रुपये 500 महीने भी मिले। इस अवसर पर संदीप राजपूत, सुदेश सक्सेना, सूरजपाल सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read