HomeJaunpurयूक्रेन से आये छात्रों सहित अभिभावकों से डीएम ने की शिष्टचार भेंट

यूक्रेन से आये छात्रों सहित अभिभावकों से डीएम ने की शिष्टचार भेंट

यूक्रेन से आये छात्रों सहित अभिभावकों से डीएम ने की शिष्टचार भेंट

अब्दुल शाहिद
बहराइच। यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत फंसे हुए सभी 15 छात्रों के सकुशल जनपद आगमन पर जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र कलेक्ट्रेट सभागार में बच्चों तथा उनके परिजनों से शिष्टााचार भेंट कर एक-एक बच्चे तथा उनके अभिभावकों का कुशल क्षेम पूछते हुए उन्हें पुष्प तथा स्मृति चिन्ह के रूप में डायरी तथा पेन भी भेंट किया तथा ईश्वर से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आश्वस्त किया कि बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा।

इस दौरान जिलाधिकारी डा. चन्द्र ने कहा कि जनपद का जिलाधिकारी होने के नाते उनके लिए सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि सभी बच्चे सकुशल अपने परिवारों के बीच पहुॅच गये हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विदेश मंत्रालय, प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा चरणबद्ध किये गये प्रयासों तथा माता पिता तथा परिवार के दुआओं के परिणाम स्वरूप हमारे सभी बच्चे हम तक सुरक्षित पहुॅच गये हैं। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्रालय तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हृदय से आभार ज्ञापित करता हूॅ। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों द्वारा बयान की गयी सफर की रूदाद जहां एक ओर रोंगटे खड़े कर देनी वाली हैं, वहीं दूसरी ओर से यह सुनकर छाती गर्व से चौड़ी हो गयी कि देश के तिरंगे झण्डे ने किस प्रकार से बच्चों को राह दिखाई और सुरक्षा प्रदान की। यह सभी भारतीयों के लिए गौरव की बात है।

बच्चों के सकुशल लौटने पर डीएम डा. चन्द्र ने पुनः बच्चों और इनके अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी विषम परिस्थियों में बच्चों ने पैनिक नहीं किया। उल्लेखनीय है कि अकबरपुरा नई बस्ती निवासी मो. आमिर वहीद, तहसील कैसरगंज के हुजुरपुर निवासी रवीन्द्र शुक्ला व सपसा निवासी शिवेन्द्र प्रताप सिंह, तहसील पयागपुर के मझौव्वा बनकट खरगौरा जुनूब के मो. वसी, तहसील नानपारा के शान्ति नगर रूपईडीहा निवासी अखिल त्रिपाठी, तहसील महसी के महसी निवासी स्वान्त रंजन तिवारी, बहराइच नगर के अकबरपुर निवासी विशेष यादव, मो. सूफीपुरा निवासी अवनीश वर्मा व मो. सलारगंज निवासी अशद अहमद खान, तहसील मिहींपुरवा मोतीपुर के बलसिंहपुर निवासी छात्र अदित्य वर्मा, बहराइच नगर के मो. घसियारीपुरा निवासी युवराज सोनी, मो. डिगिहा निवासी विशेशांक मिश्रा, तहसील कैसरगंज के ग्राम उपधि के अभय यादव, फखरपुर निवासी अंकित अवस्थी, तहसील सदर बहराइच के झुरिया निवासी विनोद वर्मा सकुशल जनपद पहुंच गये हैं।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read