डीएम ने निर्माणाधीन विन्ध्य कॉरीडोर प्रगति कार्य निरीक्षण कर दिया निर्देश
केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्ज़ापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विन्ध्याचल मां विन्ध्यवासिनी क्षेत्र में निर्माणाधीन विन्ध्य कारीडोर कार्य प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह परिक्रमा पथ में पान/गुटका की पीच देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये विंध्य कारीडोर परिक्रमा पथ परिसर में पान, गुटखा खाकर प्रवेश करने पर पूर्ण पाबंदी लगाते हुये कहा कि पकड़े जाने पर एक हजार रुपए का अर्थदंड देना होगा।
उक्त निर्देश कोरिडोर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने परिसर में जगह—जगह पान गुटखा खाकर थूके गंदगी को देखकर तथा मौके पर मौजूद नगर विधायक रत्नाकर मिश्र के आपत्ति के पश्चात जारी किया। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह से कहा की इस निर्देश का पालन तुरन्त से ही कराया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी 25 सितंबर तक पूर्ण होने वाले कार्यों में बिलंब देखकर कार्यदाई संस्था के अधिकारियों फ़ीकर लगाईं। उन्होंने शारदीय नवरात्र के पूर्व आगामी 10 अक्टूबर तक समस्त आवश्यक कार्य पूर्ण करने का निर्देश जारी किया। परिसर के बाहरी दिवालों पर लगाए जा रहे पत्थरों को नवरात्र के पूर्व पूर्ण कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि दो अक्तूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सुबह साढ़े छह बजे से वृहद साफ सफाई अभियान विंध्य क्षेत्र में होगा उक्त सफाई अभियान में विधायक नगर भी शामिल रहेंगे। नगर पालिका की सफाई टीम के साथ अन्य लोगों से भी जुड़ने की अपील की। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत राजेश कुमार से कहा कि भूमिगत विद्युत तारों को बिछाने का कार्य नवरात्र के पूर्व तय समय सीमा के अंदर पूर्ण करा लिया जाए। बड़े आकार में स्थानियों की दुकानों के सामने लगाए जा रहे विद्युत चेंजर बाक्स को यदि संभव हो तो छोटा करें तथा मानक के अनुसार ही स्थानों का चयन करे। पिछले निरीक्षण के दौरान एक बड़े बोरवेल का निर्देश जारी हुआ था जो अभी तक नहीं किए जाने पर कार्यदाई संस्था को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी आदेश का गंभीरता से अनुपालन किया जाय। परिपथ में नालियों तथा फर्श पर पत्थर लगाने का कार्य शीघ्र संपादित करें। रास्तों/गलियों में जगह-जगह रखे गये मलबा को हटाने का भी निर्देश दिया गया। परिक्रमा पथ के किनारे बनाये गये नालियों को दो दिवस के अन्दर पत्थर से ढकना सुनिश्चित करें, ताकि यात्रियों के आवागमन में सुविधा हो सकें। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने गंगा पुल के शास्त्री ब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी किया। साथ ही कार्यदायी संस्था को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि कार्य में तेजी लाते हुये प्रत्येक दशा में 15 अक्टूबर तक शत प्रतिशत मरम्मत कार्य पूर्ण करा लिया जाय। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










