डीएम ने करहल के नगला धरम में निर्माणाधीन गौशाला का किया निरीक्षण
इमारत में लगने वाले मसाले व ईंट को लेकर ठेकेदार की लगी फटकार
संतोष तिवारी
मैनपुरी। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने विकास खंड करहल की ग्राम पंचायत इज्जतपुर खजुरिया के नगला धरम में रू. 01 करोड़, 20 लाख की लागत से 400 पशु क्षमता की निमार्णाधीन गौशाला का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मौके पर उपस्थित कायर्दायी संस्था के सहायक अभियंता को हिदायत देते हुए कहा कि निमार्ण कार्य मे मानकों की अनदेखी की गई है, प्लास्टर से लेकर बीम की गुणवत्ता बेहद खराब है, प्रयोग की जा रही ईटें भी दोयम दर्जे की है, जहां-जहां निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां पाई गई हैं, उसे 01 सप्ताह में ठीक कराया जाए, दोयम दर्जे की ईटें हटवाकर अव्बल दर्जे की ईंटों का प्रयोग किया जाएं यदि कार्य की गुणवत्ता न सुधरी तो कार्यदायी संस्था के विरुद्ध प्रभावी कायर्वाही होगी।
उन्होंने ठेकेदार को नसीहत देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, संरक्षित पशु हेतु हरा चारा खाने के लिए बनाई जा रही नांदो की ऊंचाई को बढ़ाया जाय। जानकारी करने पर पाया कि 01 हेक्टेयर क्षेत्रफल में निर्माणाधीन वृहद गौ-संरक्षण केंद्र में 100-100 पशु क्षमता के 04 शेड, एक भूसा घर, आफिस, पशुओं को पानी की उपलब्धता हेतु ट्यूबवेल का कार्य कराया जा रहा है, गौशाला में बाउंड्रीवॉल हेतु बजट का प्राविधान नहीं है, इस पर उन्होंने कायर्दायी संस्था के सहायक अभियंता के साथ ग्राम प्रधान को आदेशित करते हुए कहा कि आपस में समन्वय स्थापित कर गौशाला की बाउंड्रीवाल का कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपजिलाधिकारी करहल को निर्देशित करते हुए कहा कि गौशाला के समीप स्थित पशुचर की 2 एकड़ भूमि की तत्काल पैमाइश कराकर जहां-जहां अनाधिकृत कब्जे हैं, उन्हें हटवाया जाए और वहां पर गौशाला में संरक्षित पशुओं के लिए हरे चारे की बुवाई कराई जाय। खंड विकास अधिकारी तत्काल गौशाला तक जाने वाले मार्ग को ठीक कराने की व्यवस्था करें। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी करहल सत्येंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी करहल रुक्मणी, प्र. मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. डी.के. गर्ग, ग्राम प्रधान राम शरण, कायर्दायी संस्था के सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार, अनिल सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















