दरोगा ने यात्री को बैग लौटकर पेश की ईमानदारी की मिशाल
मनीष चौधरी
टूंडला, फिरोजाबाद। स्थानीय क्षेत्र के सुभाष चौराहे पर तैनात सब इंस्पेक्टर ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक यात्री का बैग वापस किया। दरअसल फिरोजाबाद में रहने वाले एक युवक का बैग जल्दबाजी में किसी आटो में छूट गया था जो किसी तरह टूंडला चौराहे पर तैनात एसआई राजेश चौधरी को मिल गया। उन्होंने किसी तरह उस व्यक्ति की खोजबीन करते हुए उसे उसका बैग वापस कर दिया। युवक ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















