HomeTrendingडीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों सें हुये रूबरू

डीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों सें हुये रूबरू

  • डीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों सें हुये रूबरू

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, जालौन। जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय ने जिला पुरुष अस्पताल का औचक निरीक्षण करके वहां की स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, दवा वितरण काउंटर और साफ-सफाई की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके उपचार और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें समय पर दवाइयां मिल रही हैं या नहीं तथा डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ द्वारा उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं बरती जा रही है जिस पर मरीजों ने उपचार व्यवस्था को संतोषजनक बताया।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए तथा कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि संक्रमण और बीमारियों के फैलाव को रोका जा सके।
जिलाधिकारी ने दवा वितरण काउंटर का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध दवाइयों का स्टॉक रजिस्टर भी चेक किया। उन्होंने फार्मासिस्ट को निर्देश दिया कि आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए मजबूर न होना पड़े।
उनहोंने वहां उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों और स्टाफ की उपस्थिति की भी जांच किया। अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी समय से निभाएं।
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्देशित किया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य चिकित्सक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read