Homeबदायूंडीईओ ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का किया निरीक्षण

डीईओ ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का किया निरीक्षण

डीईओ ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का किया निरीक्षण

अंकित सक्सेना
बदायूं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 एवं अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अंतर्गत कार्यक्रम जनपद में चलाया जा रहा है। इसके क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ0पी0 सिंह ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के विशेष अभियान के अवसर पर प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान एवं संविलियन विद्यालय कोल्हाई के बूथों का निरीक्षण किया। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्याकम 27 अक्टूबर से 9 दिसम्बर तक चल रहा है। 2 (शनिवार) व 3 (रविवार) दिसम्बर 2023 को विशेष अभियान तिथि निर्धारित किये गए हैं। डीईओ ने निर्देश दिए कि प्रत्येक बीएलओ जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रही भावी महिला मतदाता के ज्यादा से ज्यादा से फार्म नं0 6 अनिवार्य रूप से आनलाइन पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। जिससे कि जेण्डर रेशियो मानक अनुरूप हो सके। समस्त विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ के कार्य पर विशेष ध्यान देकर करें। पुनरीक्षण अभियान में ऑनलाइन फार्म अधिक प्राप्त हुए है जो आयोग के दिशा निर्देशो के अनुरूप है। पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता व भारत निर्वाचन आयोग के सभी मानको का पालन करते हुए निर्धारित तिथि 3 दिसम्बर को अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त करें। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए की विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान का समय काम बचा है सभी बीएलओ मेहनत से कार्य करें, ताकि 18 वर्ष पूर्ण करने वाले कोई भी मतदाता छूटने न पाए और अपात्र मतदाता सूची में रहने नपाए। उन्होंने बीएलओ से फार्म-6, 7, 8 के सम्बंध में जानकारी लेते हुए कहा कि जो फार्म प्राप्त हुए हैं, उस पर पूरी पारदर्शिता से कार्य करें। डीईओ ने सहसवान की बीएलओ आसमां बी का मतदाता परीक्षण का सबसे अच्छा कार्य होने पर प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read