Homeबहराइचडीएम ने महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का किया निरीक्षण

डीएम ने महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का किया निरीक्षण

डीएम ने महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का किया निरीक्षण

अब्दुल शाहिद
बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेल देव जी के निर्माणाधीन स्मारक स्थल पर पहुॅच कर महाराजा सुहेलदेव जी की अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात स्मारक स्थल पर निर्माणाधीन विकास परियोजना मन्दिर, घाट, महाराजा सुहेल देव की मूर्ति, भव्य द्वार, पार्किंग स्थल, बाउण्ड्रीवाल, हार्टिकल्चर एवं लैण्ड स्केपिंग एवं सभागार इत्यादि कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायज़ा लेते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करायें। इस सम्बंध में जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये गये कि नियमित रूप से कार्य स्थल का निरीक्षण करते हुए डारमेट्री के निर्माण कार्य को निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ प्रत्येक दशा में दिसम्बर तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। कार्यदायी संस्था सी एण्ड डीएस को निर्देश दिये गये कि स्मारक स्थल पर फसाट लाइट लगवायी जाय। वीवीआईपी गेस्ट हाउस के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये गये कि भवन में बेड, फर्नीचन, टीबी इत्यादि मानक के अनुसार व्यवस्था करायी जाय तथा गेस्टहाउस के कमरो को एक ही कलर में रंगाई-पोताई करायी जाय ताकि एकरूपता दिखायी दे। झील के निरीक्षण के दौरान जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये गये कि झील की साफ-सफाई तथा चारो तरफ वाकवे का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजवाएं। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि स्मारक के प्रवेश द्वार से परिसर के अन्दर तक ऐसे लाईटिंग की जाए जिससे भवन और भी भव्य एवं सुन्दर दिखे। डीएम ने यह भी सुझाव दिया कि चित्तौरा झील पर बोटिंग तथा फ्लोटिंग रेस्टोरेन्ट की स्थापना हेतु कार्ययोजना तैयार की जाए। इस अवसर पर प्रशिक्षु पीसीएस ज्योति चौरसिया, बीडीओ चित्तौरा सौरभ त्रिपाठी, जिला पर्यटन अधिकारी मनीष श्रीवास्तव, कार्यदायी संस्था सी एण्ड डीएस के सहायक अभियन्ता भानु प्रताप गौड़, राजकीय निर्माण निगम के आर.के. तिवारी व अवर अभियन्ता रजनीश तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read