HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : युवा यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये कमलेश

JAUNPUR NEWS : युवा यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये कमलेश

JAUNPUR NEWS : युवा यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये कमलेश

जौनपुर। अखिल भारतीय युवा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव को अब इसी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने उनकी निष्ठा और लगन को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि कमलेश वर्ष 2012 से अखिल भारतीय युवा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष हैं। अब उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने के बाद शीघ्र ही जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी और को सौंपी जाएगी। संगठन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ साहित्य लेखन में भी उनकी विशेष अभिरुचि है। उनकी काव्य रचना- “अपना लोहा अपनी धार” समाज में काफी लोकप्रिय है। शीघ्र ही उनकी एक दूसरी काव्य रचना- “इतिहास में दफ़्न हुए लोग” प्रकाशित होने वाली है। बता दें कि कमलेश यादव मूल रूप से मछलीशहर तहसील के मुस्तफाबाद गांव के निवासी हैं लेकिन वर्ष 1992 से वह शहर के नईगंज में ही रहते हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर तमाम लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामना दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read