पुलिस माडर्न स्कूल की छात्रा ने दौड़ में रचा कीर्तिमान
आरके धनगर
मथुरा। पुलिस मॉडर्न स्कूल कक्षा 9 की छात्रा ‘अनामिका पाल’ ने इटावा में हो रहे सीबीएसई इंटर स्कूल एथलेटिक मीट 2023 में 100 मीटर की दौड़ में द्वितीय स्थान तथा 200 मीटर की दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्रा का राष्ट्रीय एथलेटिक मीट 2023 के लिए चयन कर लिया गया है। सर्वश्रेष्ठ धावकों में स्थान बनाने वाली अनामिका ने न केवल अपने विद्यालय का बल्कि जनपद मथुरा का नाम रोशन किया है। इस सफलता में विद्यालय के पीटीआई अध्यापक तेजेस चौधरी एवं कर्मवीर का भी योगदान रहा है। छात्रा की सफलता पर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडे, एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह, एसपी क्राइम अवनीश कुमार मिश्रा तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रिचा वशिष्ठ ने शुभकामनाएं दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















