डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले में जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार को सायंकाल कैम्प कार्यालय सभागार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनपद में 22 जुलाई एवं 15 अगस्त को वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में जिन विभागों को जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसके अनुरूप सभी तैयारियॉ समय से पूर्ण कर लें, जिन स्थलों पर वृक्षारोपण होना है उसका चयन करते हुये गड्ढे एक दिन पूर्व अवश्य खोदवा ले जिससे वृहद वृक्षारोपण अभियान का कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हो सके। उन्होने कहा कि जनपद मेंं विभिन्न प्रकार के पौधरोपण जैसे ग्राम वन, नन्दन वन एवं आयुष वन की विशिष्ट स्थापना तथा विरासत वृक्षों के अंगीकरण एवं बाल पौध रोपण भण्डारा का आयोजन किया जाये।
वृक्षारोपण कार्यक्रम मेंं सभी स्तर के जनप्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जो भी पौध लगाये जाये उसकी सुरक्षा एवं देखभाल के लिये ट्री गार्ड लगाये जाये क्योकि बगैर सुरक्षा व देखभाल के पौधे जीवित नही रह सकते है, इसलिये समय-समय पर पौधे को पानी दिया जाये। बैठक में बताया गया कि 22 जुलाई हो जनपद में होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान वन विभाग को 1079148, ग्राम्य विकास विभाग 1660942, राजस्व विभाग 139327, पंचायती राज विभाग 168881, नगर विकास विभाग 30398, लोक निर्माण विभाग 10133, जल शक्ति विभाग (सिंचाई) 10977, कृषि विभाग 331851, पशुपालन विभाग 5911, सहकारिता विभाग 7329, माध्यमिक शिक्षा विभाग 17733, विद्युत विभाग 3310, पर्यावरण विभाग 143549, बेसिक शिक्षा विभाग 39686, स्वास्थ्य विभाग 9373, उद्यान विभाग 219461 व गृह विभाग (पुलिस) को 5911 पौधरोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) त्रिभुवन विश्वकर्मा, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जेपी श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












